About the Author
महाश्वेता देवी -बांग्ला की प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 को ढाका में हुआ। वह वर्षों बिहार और बंगाल के घने क़बाइली इलाक़ों में रहीं। उन्होंने अपनी रचनाओं में इन क्षेत्रों के अनुभव को अत्यन्त प्रामाणिकता के साथ उभारा है।महाश्वेता देवी एक थीम से दूसरी थीम के बीच भटकती नहीं हैं। उनका विशिष्ट क्षेत्र है- दलितों और साधनहीनों के हृदयहीन शोषण का चित्रण और इसी सन्देश को वे बार-बार सही जगह पहुँचाना चाहती हैं ताकि अनन्त काल से ग़रीबी रेखा से नीचे साँस लेने वाली विराट मानवता के बारे में लोगों को सचेत कर सकेंगैर-व्यावसायिक पत्रों में छपने के बावजूद उनके पाठकों की संख्या बहुत बड़ी है। उन्हें 'साहित्य अकादेमी', 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' व 'मैग्सेसे पुरस्कार' समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।निधन : 28 जुलाई 2016, कोलकाता ।
डॉ. रणजीत साहा - प्रस्तुत कृति के अनुवादक। हिन्दी, बांग्ला और अंग्रेज़ी में लेखन । हिन्दी में अब तक कई पुस्तकें प्रकाशित; जिनमें आलोचना, शोध-प्रबन्ध तथा अनूदित कृतियाँ सम्मिलित । साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन के अलावा ललित कलाओं (विशेषकर चित्रांकन) में पर्याप्त रुचि । विश्वभारती (शान्तिनिकेतन) तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में शोध-कार्य एवं अध्यापन से जुड़े रहने के बाद कुछ वर्षों तक खान विभाग, भारत सरकार के अन्तर्गत हिन्दुस्तान कॉपर लि. में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी पद पर कार्य । साहित्य अकादेमी, नयी दिल्ली में उप-सचिव पद पर भी कार्यरत रहे। 'दिनकर प्रतिभा पुरस्कार' तथा भारतीय भाषा परिषद, कलकत्ता के 'सेतुबन्ध पुरस्कार' से सम्मानित ।